नूरपुर उप जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 12 Dec, 2020 07:14 PM

prisoner dying in nurpur sub jail

नूरपुर उप जेल में सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज कुमार (56) निवासी नौरा कोटला तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा जोकि नूरपुर उप जेल में धारा 306 व 498ए के तहत 4 साल की सजा काट रहा था

नूरपुर (ब्यूरो) : नूरपुर उप जेल में सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज कुमार (56) निवासी नौरा कोटला तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा जोकि नूरपुर उप जेल में धारा 306 व 498ए के तहत 4 साल की सजा काट रहा था, उसकी शनिवार को जेल में अचानक सीने में दर्द होने से तबीयत बिगड़ गई। जेल के कर्मचारियों ने कैदी को तुरंत नूरपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान कैदी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कैदी राज कुमार के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा कि उपरोक्त कैदी की मृत्यु किस वजह से हुई है। प्रथम दृष्टि से उपरोक्त कैदी की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई बताई जा रही है। एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!