खाना बनाते समय हुआ हदासा, प्रैशर कुकर ने अस्पताल पहुंचाया 18 माह का मासूम

Edited By kirti, Updated: 27 Sep, 2019 04:27 PM

pressure cooker whistle

हिमाचल प्रदेश में एक मासूम के बुरी तरह झुलसने का मामला सामने आया है। मामला शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे मोगीनंद गांव का है। जहां प्रेशर कुकर की विसल खुलने से 18 माह का मासूम नितिन पुत्र उमेश बुरी तरह झुलस गया। जिसे इलाज...

नाहन: हिमाचल प्रदेश में एक मासूम के बुरी तरह झुलसने का मामला सामने आया है। मामला शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे मोगीनंद गांव का है। जहां प्रेशर कुकर की विसल खुलने से 18 माह का मासूम नितिन पुत्र उमेश बुरी तरह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुचाया गया।

बताया जा रहा है कि मासूम की मां ने कुकर में दाल पकाते वक्त विसल खुल गई और दाल बच्चे पर आ गिरी। मासूम के झुलसने की जानकारी तुरंत 108 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंचे ईएमटी राकेश व पायलट रवि ने मासूम को तुरंत ही प्राथमिक उपचार दिया। साथ ही तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मासूम के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। पीडि़त परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मेडिकल कॉलेज नाहन में बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!