Edited By Vijay, Updated: 10 Jun, 2022 07:07 PM
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने 2 दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर बाद 2 बजे धर्मशाला पहुंचे। राष्ट्रपति के धर्मशाला पहुंचने पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता...
धर्मशाला (ब्यूरो): राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने 2 दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर बाद 2 बजे धर्मशाला पहुंचे। राष्ट्रपति के धर्मशाला पहुंचने पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, सांसद किशन कपूर, विधायक विशाल नैहरिया, धर्मशाला नगर निगम के महापौर ओंकार नैहरिया ने स्वागत किया। वहीं इस दौरान मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा, डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डाॅ. खुशहाल शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इससे पहले शहर में उनके आवागमन को लेकर रिहर्सल चलती रही। सुबह करीब 11.30 बजे भी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को जांचने के लिए सिंथैटिक ट्रैक से लेकर शहीद स्मारक-चीलगाड़ी रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। राष्ट्रपति की आवाजाही के दौरान ज्यादा समय के लिए वाहनों को नहीं रोका गया जिससे शहर में जाम की स्थिति नहीं बनी। धर्मशाला सिंथैटिक ट्रैक में पहुंचने के बाद राष्ट्रपति का काफिला सर्किट हाऊस के लिए रवाना होगा जिसके बाद राष्ट्रपति शाम 5 बजे सीयू के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here