धर्मशाला व पच्छाद में भाजपा की जीत पर चहके धूमल, प्रत्याशियों को दी बधाई

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2019 05:11 PM

prem kumar dhumal

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला एवं पच्छाद विधानसभा में हुए उपचुनावों में मिली जीत पर भाजपा के दोनों उम्मीदवारों को बधाई दी है।

हमीरपुर (अरविंदर): वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला एवं पच्छाद विधानसभा में हुए उपचुनावों में मिली जीत पर भाजपा के दोनों उम्मीदवारों को बधाई दी है। भाजपा के प्रत्याशियों में अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए जनता का और मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश नेतृत्व, कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश सरकार को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ता इस जीत के लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार मिलकर और अधिक समर्पण के साथ जनता की सेवा का काम लगातार करते रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!