प्रतिभा सिंह की निष्क्रिय पदाधिकारियों को चेतावनी, पूर्ण क्रियाशील नहीं हुए तो संगठन से होंगे बाहर

Edited By Vijay, Updated: 04 Mar, 2023 05:57 PM

pratibha singh warns inactive office bearers

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के निष्क्रिय पदाधिकारियों को चेताया तथा उन्हें संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण क्रियाशील होने का आह्वान किया अन्यथा उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

शिमला (भूपिन्द्र): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के निष्क्रिय पदाधिकारियों को चेताया तथा उन्हें संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण क्रियाशील होने का आह्वान किया अन्यथा उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने कुछ ब्लॉकों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की धीमी गति पर अपनी नाराजगी भी जताई तथा गति प्रदान करते हुए निर्धारित समय अवधि में इस अभियान को पूरा करने के निर्देश दिए। वह शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। 

अभियान की पेपर कटिंग के साथ रिपोर्ट भेजने के निर्देश
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस प्रकार भारत जोड़ो यात्रा को जोश के साथ पूरा किया है उसी प्रकार हिमाचल में भी अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल करेगी। उन्होंने कहा कि अभियान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय आलाकमान को भेजी जानी है, ऐसे में उन्होंने सभी ब्लॉकों की रिपोर्ट पेपर कटिंग के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्षों तथा अभियान के समन्वयकों ने भाग लिया। इस अभियान के प्रदेश संयोजक चेतराम ठाकुर तथा सहसंयोजक हरिकृष्ण हिमराल व संदीप कुमार ने इस अभियान की गति से अवगत करवाया। इस दौरान अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई। 

हर प्रदेशवासी के हाथ में हो राहुल का संदेश 
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अंग है। इस अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचेंगे। इस अभियान के तहत राहुल गांधी के संदेश वाली चिट्ठी हर प्रदेशवासी के हाथ में होगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में एक संदेश देने का प्रयास किया है कि केंद्र की तानाशाह सरकार किसी की भी नहीं सुन रही है। अगले साल लोकसभा चुनावों को देखते हुए इस संदेश को प्रदेश के हर वोटर तक पहुंचाया जाएगा। 

भाजपा नेताओं के आरोप निराधार
प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं के भारत जोड़ो यात्रा के विफल रहने के आरोपों को निराधार बताया तथा कहा कि इस यात्रा में लाखों लोग पहुंचे, जो इसकी सफलता का प्रमाण है। बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जिला समन्वयक केहर सिंह खाची, दवेंद्र बुशहरी, पुष्पराज शर्मा, शशि शर्मा, हरेंद्र सेन, रोहित वत्स धामी, यशपाल तनाईक, रमेश ठाकुर, संजय सिंह चौहान, विवेक कुमार के अतिरिक्त जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, सेस राम आजाद, कुलदीप सिंह पठानिया, रंंजीत सिंह राणा, अंजना धीमान, शिव कुमार, उमेश नेगी, आंनद परमार व जिला महासचिव संदीप ओहरी मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!