Chamba: पुलिस का सर्च ऑप्रेशन दूसरे दिन भी जारी, रावी नदी में बहे पांगी के व्यक्ति का नहीं लगा सुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 22 May, 2024 03:25 PM

police search operation continues

रावी में बहे पांगी के व्यक्ति का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को सुलतानपुर पुलिस चौकी की टीम ने परेल, उदयपुर व कियाणी तक व्यक्ति को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसे ढूंढने में सफलता नहीं मिली।

चम्बा (रणवीर): रावी में बहे पांगी के व्यक्ति का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को सुलतानपुर पुलिस चौकी की टीम ने परेल, उदयपुर व कियाणी तक व्यक्ति को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसे ढूंढने में सफलता नहीं मिली। बता दें कि बीते सोमवार को चम्बा शहर में रह रहे पांगी घाटी का विवेक कुमार लापता हो गया है। कुछ लोगों ने उसे रावी में छलांग लगाते हुए देखा तथा परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस के साथ मिलकर राफ्टिंग से सर्च अभियान शुरू किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

बुधवार को पुलिस की टीम ने रावी किनारे सर्च अभियान के दौरान लोगों ने रावी मे बहे युवक की तस्वीर को सांझा किया तथा बताया कि युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो वह पुलिस को तुरंत सुचित करे। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि रावी नदी में लापता को तलाशने का अभियान बुधवार को जारी रहा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!