स्वां खड्ड में अवैध खनन करते पोकलेन जब्त, ड्राइवर मौके से फरार

Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2021 07:34 PM

pokelane seized while doing illegal mining in swan ravine

थाना देहरा के अधीन संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत जंडौर के साथ लगती स्वां खड्ड में अवैध खनन करते एक पोकलेन मशीन जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार पंजाब व हिमाचल की सीमा पर जंडौर में स्वां खड्ड में कई दिनों से पंजाब की मशीनें हिमाचल...

संसारपुर टैरेस (अरविंद): थाना देहरा के अधीन संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत जंडौर के साथ लगती स्वां खड्ड में अवैध खनन करते एक पोकलेन मशीन जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार पंजाब व हिमाचल की सीमा पर जंडौर में स्वां खड्ड में कई दिनों से पंजाब की मशीनें हिमाचल की सीमा पर अवैध खनन कर रही थीं, जिसकी शिकायत जंडौर निवासियों ने पुलिस में भी दर्ज करवा रखी थी। वहीं रविवार को जब पंजाब के खनन माफिया हिमाचल की सीमा में अवैध खनन कर रहे थे तब सूचना के आधार पर डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, एसएचओ कुलदीप सिंह व एएसआई संसारपुर टैरेस संजीव कुमार की अगुवाई में देहरा व संसारपुर टैरेस की पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

इस दौरान एक पोकलेन मशीन व टिप्पर अवैध खनन करते पाए गए। वहीं पुलिस को आते देख मशीन का ड्राइवर मशीन को छोड़कर व एक टिप्पर चालक अपने टिप्पर को लेकर मौके से भाग गया। वहीं पुलिस ने पोकलेन मशीन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि कई दिनों से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं जिस पर कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!