इस खास मकसद के लिए 5 अक्तूबर को बिलासपुर आएंगे पीएम मोदी

Edited By Vijay, Updated: 26 Sep, 2022 07:04 PM

pm modi will visit bilaspur on october 5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को एम्स बिलासपुर और हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसके बाद लुहणू मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनका बिलासपुर दौरा फाइनल हो गया है।

बिलासपुर (मुकेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को एम्स बिलासपुर और हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसके बाद लुहणू मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनका बिलासपुर दौरा फाइनल हो गया है। यह जानकारी सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को परिधि गृह बिलासपुर में बैठक रखी गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने 5 वर्ष पूर्व 5 अक्तूबर को ही एम्स का शिलान्यास किया था। प्रधानमंत्री इस दिन लुहणू मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि एम्स में मौजूदा समय ओपीडी की सुविधा लोगों को मिल रही है। इसके अतिरिक्त यहां पर जनरल मेडिसन, गायनी विभाग, पैथोलॉजी व बायो कैमिस्ट्री लैब शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के बाद प्रदेश के लोगों को एम्स बिलासपुर में आईपीडी सहित अन्य आपातकालीन सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!