स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर देश को समर्पित होगी रोहतांग टनल, PM Modi करेंगे उद्घाटन

Edited By Vijay, Updated: 21 Sep, 2019 04:05 PM

pm modi will inaugurate the rohtang tunnel

स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसम्बर को जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी रोहतांग टनल को देश को समर्पित करेंगे। कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने यह बात शिमला प्रैस क्लब द्वारा आयोजित प्रैस से मिलिए कार्यक्रम में दी। रामलाल मारकंडा ने कहा कि प्रदेश...

शिमला: 25 दिसम्बर को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी रोहतांग टनल को देश को समर्पित करेंगे। कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने यह बात शिमला प्रैस क्लब द्वारा आयोजित प्रैस से मिलिए कार्यक्रम में दी। रामलाल मारकंडा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
PunjabKesari, Minister Ramlal Markanda Image

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल को बेसहारा जानवरों और बंदरों से बचाने के लिए सोलर फैंसिंग पर 80 फीसदी सबसिडी दे रही है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती को भी प्रदेश में शुरू किया है। उन्होंने कहा कि 17 हजार लोग प्रदेश में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। 2022 तक हिमाचल प्राकृतिक खेती करने वाला पहला राज्य बन जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!