PM Modi बैस्ट लीडर, देश को संकट से जरूर बाहर निकालेंगे : कंगना रणौत

Edited By Vijay, Updated: 29 Mar, 2020 08:08 PM

pm modi best leader

कर्फ्यू का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। विपदा की इस घड़ी में स्टार कलाकार कंगना रणौत भी लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। बॉलीवुड क्वीन कंगना इन दिनों अपने घर मनाली में हैं। कंगना मनाली में कफ्र्यू के हर नियम का पालन कर रही हैं, साथ ही मीडिया...

मनाली (सोनू): कर्फ्यू का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। विपदा की इस घड़ी में स्टार कलाकार कंगना रणौत भी लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। बॉलीवुड क्वीन कंगना इन दिनों अपने घर मनाली में हैं। कंगना मनाली में कफ्र्यू के हर नियम का पालन कर रही हैं, साथ ही मीडिया द्वारा देशवासियों को भी लोक नियमों का पालन करने को प्रेरित कर रही हैं। मीडिया पर जानकारी सांझा करते हुए कंगना ने पीएम मोदी को दुनिया का बैस्ट लीडर बताया है तथा कहा कि पीएम अपना बैस्ट करेंगे और देश को इस संकट से जरूर बाहर निकाल लेंगे।

कोरोना वायरस को हल्के में न लें

कंगना लगातार देश के लोगों से कर्फ्यू को मानने की अपील कर रही हैं। कंगना ने कहा कि कोरोना वायरस को हल्के में न लें। उन्होंने कहा कि कोरोना से पार पाना किसी बड़ी जंग को जीतने के बराबर होगा। कंगना ने कहा कि लोग घरों से बाहर न निकलें और मजबूरी में निकलना ही पड़ रहा है तो सोशल डिस्टैंस बनाए रखें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!