मैड़ी मेले में आए अमृतसर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 29 Mar, 2024 12:10 AM

pilgrim dies under mysterious circumstances

मैड़ी मेले में अमृतसर (पंजाब) के एक श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 4 दिन पहले मेले में आए एक श्रद्धालु को अचेत अवस्था में सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया था....

अम्ब (अश्विनी): मैड़ी मेले में अमृतसर (पंजाब) के एक श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 4 दिन पहले मेले में आए एक श्रद्धालु को अचेत अवस्था में सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया था,  जिसका उपचार चल रहा था लेकिन वीरवार सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान चरणजीत सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी शहीद उधम सिंह नगर अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। 

पुलिस का कहना है कि मृतक श्रद्धालु के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस मेला अधिकारी एवं एएसपी ऊना संजीव भाटिया का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर जांच- पड़ताल शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!