Edited By Simpy Khanna, Updated: 01 Oct, 2019 04:57 PM
राजधानी में आवारा कुत्तों के आतंक से नगर निगम छुटकारा तो नही दिला पा रहा है लेकिन अब नगर निगम ने पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। यही नहीं, यह पंजीकरण अब पहले से मंहगा पड़ेगा। लोगों को 50 की जगह अब 500 रुपये शुल्क चुकाना होगा
शिमला (तिलक) : राजधानी में आवारा कुत्तों के आतंक से नगर निगम छुटकारा तो नही दिला पा रहा है लेकिन अब नगर निगम ने पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। यही नहीं, यह पंजीकरण अब पहले से मंहगा पड़ेगा। लोगों को 50 की जगह अब 500 रुपये शुल्क चुकाना होगा। इसके लिए नगर निगम बाकायदा रिज मैदान पर कैम्प लगाने जा रहा है जहा लोग अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाना होगा। जिसके बाद निगम एक टोकन जारी करेगा जिससे कुत्ते की पहचान हो सकेगी।
भविष्य में इस टोकन में चिप लगाने की भी योजना है ताकि कुत्ते के मालिक की पूरी जानकारी तुरंत मिल सके। बता दे शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान है । हर रोज कुत्तों के काटने के मामले अस्पताल में आ रहे है। लेकिन नगर निगम इन कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाने में हाथ खड़े कर दिए है। नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि शहर में झुंडों में आवारा कुत्ते घूमते है और लोग भी परेशान है लेकिन नियमो के चलते इन कुत्तों का कुछ नही किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि शहर में पालतू कुत्तों का पंजीकरण करना अनिवार्य कर दिया है। शहर में लोगो द्वारा पाले जा रहे कुत्ते गदगी फैला रहे है। जिसको देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इसके लिए रिज मैदान पद्म देव काम्प्लेक्स पर जल्द ही केम्प लगाया जाएगा और कुत्तों में एक चिप लगाई जाएगी जिससे आसानी से मालिक की जानकारी मिल सके।