नाकांबदी पर एक किलोग्राम चरस के साथ गोवा निवासी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 18 Oct, 2019 10:16 PM

person arrested with hashish

पुलिस ने मणिकर्ण में गोवा के एक व्यक्ति को एक किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने मणिकर्ण में गोवा के एक व्यक्ति को एक किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार मणिकर्ण पुलिस चौकी के एक दल ने मणिकर्ण में शांगणा पुल के पास नाकाबंदी की थी।

इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका। पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से एक किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को चरस बरामदगी के साथ ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान 48 वर्षीय जोनाथन पाट रोस निवासी गोवा के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!