चंबा में चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By prashant sharma, Updated: 10 Oct, 2020 03:32 PM

person arrested with charas in chamba

पुलिस ने चम्बा-खजियार मार्ग पर भटालवां मोड़ के निकट नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 142 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

चंबा (काकू) : पुलिस ने चम्बा-खजियार मार्ग पर भटालवां मोड़ के निकट नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 142 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को दोपहर करीब 12ः15 बजे जिला चम्बा पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने चम्बा-खजियार मार्ग पर मुहल्ला ओबड़ी के निकट भटालवां मोड़ के पास नाकाबंदी पर थी और नियमित वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। उसी समय एक व्यक्ति हाथ में बैग लेकर पैदल ओबड़ी से मंगला की तरफ जा रहा था। वह पुलिस दल को देख कर घबरा गया व पूछताछ करने पर अपना नाम व पता तिलक राज पुत्र मान सिंह निवासी गांव भलुई डाकघर लेसुई तहसील चुराह चंबा बताया। पुलिस दल ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उसमें 142 ग्राम चरस बरामद की गई। जिस पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना सदर चंबा में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी अरूल कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है व आगामी अन्वेषन जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!