नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को किया जाएगा जागरूक, चलेगा विशेष अभियान

Edited By Simpy Khanna, Updated: 26 Oct, 2019 02:53 PM

people will be made aware

नशे के चलते शरीर में होने वाले विभिन्न रोगों तथा दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश व्यापी विशेष नशा निवारण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डी.सी. बिलासपुर...

बिलासपुर (ब्यूरो): नशे के चलते शरीर में होने वाले विभिन्न रोगों तथा दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश व्यापी विशेष नशा निवारण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डी.सी. बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने इस संबंध में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला में इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि ए.डी.एम. डी.सी. कार्यालय के नोडल अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि जिला में नशा निवारण अभियान के तहत 15 नवंबर को प्रात: 6:30 बजे डी.सी. कार्यालय से प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जोकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि इसके उपरांत 7:30 बजे योग क्रियाएं आयुर्वेद विभाग द्वारा करवाई जाएंगी तथा नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेल गतिविधियां, डी-एडिक्शन द्वारा काऊंसलिंग तथा नुक्कड़ नाटक इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर काऊंसलिंग तथा अन्य विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज को विभिन्न प्रकार के नशों से बचाने के लिए आमजन की सहभागिता तथा जागरूकता नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नशे से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान करके उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना सभी का दायित्व है। इसके लिए उन्होंने सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं, स्वयंसेवियों तथा आमजन से आगे आने का आग्रह किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!