Edited By Vijay, Updated: 22 Dec, 2019 08:07 PM
चम्बा में प्रतिबंध के बावजूद लोग रावी नदी में उतर रहे हैं। यही नहीं, लोग नदी के बीचोंबीच जाकर नहा रहे हैं और कपड़े भी धो रहे हैं, जिससे हादसे का अंदेशा बना हुआ है। बता दें कि रावी नदी का जलस्तर घटता व बढ़ता रहता है।
चम्बा (ब्यूरो): चम्बा में प्रतिबंध के बावजूद लोग रावी नदी में उतर रहे हैं। यही नहीं, लोग नदी के बीचोंबीच जाकर नहा रहे हैं और कपड़े भी धो रहे हैं, जिससे हादसे का अंदेशा बना हुआ है। बता दें कि रावी नदी का जलस्तर घटता व बढ़ता रहता है। डैम से पानी छाेड़ने पर एकाएक पानी का स्तर बढ़ जाता है, जिसको देखते हुए प्रशासन ने रावी नदी के किनारे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद लोग बालू से लेकर उदयपुर तक रावी नदी में उतर जाते हैं और घंटों नदी के किनारे नहाते व कपड़े धोते रहते हैं।
नदी किनारे सैल्फी लेते दिखाई देते हैं पर्यटक
यही नहीं, पर्यटक भी नदी किनारे जाकर सैल्फी लेते दिखाई देते हैं। इस दौरान अगर नदी का जलस्तर बढ़ जाता है तो कोई भी अनहोनी हो सकती है। पहले भी यहां कई बार लोगों को पानी की चपेट में आने से अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। स्थानीय लोगों सहित प्रवासी अक्सर नदी के किनारे देखे जा सकते हैं। डीसी विवेक भाटिया ने बताया कि रावी नदी के किनारे जाने पर मनाही है। इसके लिए जगह-जगह सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है, इसलिए लोग नदी किनारे न जाएं।