मल्टी टास्क वर्कर्स की भर्ती के लिए साक्षात्कार 25 से, 3 घंटे का होगा पेपर

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jun, 2022 10:02 PM

parour multi task workers interview

प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भवारना के तहत प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में मल्टी टास्क वर्कर्स के साक्षात्कार 25 जून से लिए जाएंगे। उपमंडल अधिकारी पालमपुर और धीरा के निर्देश के बाद साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।

परौर (पांजला): प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भवारना के तहत प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में मल्टी टास्क वर्कर्स के साक्षात्कार 25 जून से लिए जाएंगे। उपमंडल अधिकारी पालमपुर और धीरा के निर्देश के बाद साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। पालमपुर उपमंडल के स्कूलों के साक्षात्कार एस.डी.एम. ऑफिस पालमपुर, जबकि धीरा उपमंडल के स्कूलों के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भवारना कार्यालय में लिए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए सभी दस्तावेज होने जरूरी हैं। 25 जून को प्राथमिक स्कूल भवारना, भाडल देवी, पुन्नर, मनसिम्बल व पंगा के साक्षात्कार सुबह 10 से एक बजे तक, जबकि प्राथमिक स्कूल बारी, समाणा, भाटिलू, बडग़वार, गर्ल स्कूल भवारना, अप्पर मालग, कथियाड़ा, चांदड़, पुन्नर व बदेईं के साक्षात्कार दोपहर 2 से 5 बजे तक एस.डी.एम. ऑफिस पालमपुर में होंगे।

27 जून को राजकीय प्राथमिक स्कूल बदेईं, मट्ट, खैरा विंग, खैरा कन्या, खड्ड़ुल के साक्षात्कार 10 से एक बजे तक और राजकीय प्राथमिक स्कूल डरोह, ठंडोल, भौरा-1 व 2, कस्बा पुन्नर, डकरैर व मसैरना के साक्षात्कार दोपहर 2 से 5 बजे तक एस.डी.एम. ऑफिस पालमपुर में होंगे।

28 जून को सुबह 10 से एक बजे तक प्राथमिक स्कूल सुलह, रैपुर, ककडैं़, कुरल व अटियाला दाई और दोपहर 2 से 5 बजे तक प्राथमिक स्कूल मनियाड़ा, भटपुरा,  गढ़ केदारा, भोडा, बागड़ू व चांदड़ के लिए साक्षात्कार एस.डी.एम. ऑफिस पालमपुर में होंगे।29 जून को प्राथमिक स्कूल काहनफट्ट, पीरा, लाहड़ ठाकरां व माध्यमिक स्कूल पनापर खोली के साक्षात्कार सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और प्राथमिक स्कूल धीरा, भदरोल व डईं के साक्षात्कार दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भवारना कार्यालय में लिए जाएंगे।

30 जून को प्राथमिक स्कूल गग्गल, खोली, गग्गल विंग, गग्गल खोली व क्यारवां के साक्षात्कार सुबह 10 से एक बजे तक और प्राथमिक स्कूल नौरा, थलियाल, चौकी व मरूहूं के साक्षात्कार दोपहर 2 से 5 बजे प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भवारना कार्यालय में लिए जाएंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!