पेपर लीक मामला: विजिलैंस ने कोर्ट में पेश किए 3 आरोपी, 28 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Edited By Vijay, Updated: 15 Feb, 2024 11:16 PM

paper leak case

हमीरपुर के भंग प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में पेपर लीक मामले में आरोपी रवि, सोहन सिंह और रवि कुमार को विजिलैंस टीम ने वीरवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं।

हमीरपुर (अजय चौहान): हमीरपुर के भंग प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में पेपर लीक मामले में आरोपी रवि, सोहन सिंह और रवि कुमार को विजिलैंस टीम ने वीरवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं। बताते चलें कि रवि और रवि कुमार रिश्त में जीजा और साला हैं। इसके साथ ही बुधवार शाम इसी मामले में हिरासत में लिए गए अन्य आरोपी नीरज और सोम प्रकाश शुक्रवार को कोर्ट में पेश किए जाएंगे। 

बता दें कि विजिलैंस टीम ने इन दोनों अभियुक्तों को बुधवार को इनके घर से हिरासत में लिया था। नीरज हमीरपुर से और सोमप्रकाश शिमला से ताल्लुक रखता है। रवि, सोहन और रवि कुमार ने पुलिस रिमांड के दौरान पेपर लीक मामले में इन दोनों के नाम का खुलासा किया था। सचिवालय क्लर्क पोस्ट कोड-962 में पेपर भर्ती लीक मामले में ये सभी अभियुक्त नामजद हैं। इससे पूर्व रविवार को इस मामले की मुख्य आरोपी उमा आजाद को भी विजिलैंस टीम ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। 

डीआईजी विजिलैंस मंडी राहुल नाथ ने बताया कि पेपर लीक मामले के आरोपी चल रहे रवि, सोहन और रवि कुमार को वीरवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट द्वारा तीनों आरोपियों को 28 फरवरी तक न्याययिक  हिरासत में भेजा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में बुधवार को हिरासत में लिए नीरज और सोमप्रकाश को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वे दोनों अभी पुलिस रिमांड पर हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!