अमृतसर का युवक हैरोइन के साथ किया गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Aug, 2019 08:57 PM

palampur heroin yuvak arrested

पालमपुर पुलिस थाने से कुछ मीटर के फासले पर एक गैस्ट हाऊस के पीछे पुलिस ने एक युवक से 9 ग्राम हैरोइन बरामद की है।

पालमपुर, (मुनीष दीक्षित): पालमपुर पुलिस थाने से कुछ मीटर के फासले पर एक गैस्ट हाऊस के पीछे पुलिस ने एक युवक से 9 ग्राम हैरोइन बरामद की है। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार शाम को पालमपुर अस्पताल के ठीक सामने एक गली में एक गैस्ट हाऊस के समीप दबिश दी। इस दौरान यहां एक युवक से 9 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। डी.एस.पी. अमित शर्मा ने बताया कि इस आरोप में पुलिस ने 26 साल के मोहित निवासी अमृतसर को गिरफ्तार किया है।

कुछ और गिरफ्तारियों की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में गैस्ट हाऊस की क्या भूमिका रही है, इसको लेकर भी जांच की जा रही है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियों की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि इस मामले में पहले अमृतसर पुलिस की दबिश की बात भी सामने आ रही थी लेकिन डी.एस.पी. पालमपुर ने बताया कि इसे हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!