6 पदों के लिए 90 से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार

Edited By prashant sharma, Updated: 10 Nov, 2020 01:31 PM

over 90 candidates interviewed for 6 posts

जिला ऊना के प्राथमिक स्कूलों में रिक्त पड़े जेबीटी शिक्षकों के पदो की बैचवाइज भर्ती करने हेतु काऊंसलिंग प्रक्रिया शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ऊना में की जा रही है।

ऊना (सुरेन्द्र शर्मा) : जिला ऊना के प्राथमिक स्कूलों में रिक्त पड़े जेबीटी शिक्षकों के पदो की बैचवाइज भर्ती करने हेतु काऊंसलिंग प्रक्रिया शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ऊना में की जा रही है। इसी के तहत मंगलवार को पूर्व सैनिको के आश्रितों की श्रेणी से जिला स्तर पर जेबीटी के 6 पदों पर बैचवाइज काऊंसलिंग का आयोजन किया गया। शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि इसमें अनारक्षित के 3, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जनजाति के एक-एक पदों के लिए काऊंसलिंग की गई। इस काऊंसलिंग में हिमाचल के 12 जिलों से 90 से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!