मंडी की चौहार घाटी में 10 बीघा जमीन पर ‘अफीम की खेती’ का पर्दाफाश

Edited By Vijay, Updated: 04 May, 2021 07:09 PM

opium farming busted

मंडी पुलिस ने लंबे अरसे बाद गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चौहार घाटी के टिक्कन में 10 बीघा जमीन पर लहलहा रही अफीम की खेती का पता लगाया है। उधर, अफीम की इतनी बड़ी खेती का पर्दाफाश होने के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर...

मंडी (ब्यूरो): मंडी पुलिस ने लंबे अरसे बाद गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चौहार घाटी के टिक्कन में 10 बीघा जमीन पर लहलहा रही अफीम की खेती का पता लगाया है। उधर, अफीम की इतनी बड़ी खेती का पर्दाफाश होने के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ गए हैं और जमीन की निशानदेही के आधार पर ही अब बिजाई करने वाले आरोपी गिरफ्तार होंगे। खास बात यह है कि 10 बीघा भूमि में अफीम की खेती की गोपनीय सूचना एसपी शालिनी अग्निहोत्री को ही अधिकारिक फोन नंबर पर मिली थी। पहले पुलिस ने गोपनीय तरीके से सूचना को सत्यापित किया और इसके 21 घंटे बाद ऑप्रेशन को अंजाम दिया गया।
PunjabKesari, Opiuma Sample and Police Team Image

1,42,686 पौधों को चिन्हित कर एरिया किया सील

पुलिस थाना पधर के अंतर्गत ऑप्रेशन को 3 टीमों में विभाजित किया गया। सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस की टीमें रवाना हुईं और लगभग साढ़े 3 घंटे की ट्रैकिंग के बाद मौके पर पहुंचीं। इसके बाद पुलिस ने 10 बीघा निजी व सरकारी भूमि में लगभग 1,42,686 पौधों को चिन्हित कर एरिया सील कर दिया है। पधर के डीएसपी लोकेंद्र नेगी के नेतृत्व में एक टीम कानूनी प्रावधानों के अनुसार पौधों को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर रही है।
PunjabKesari, SP Mandi Image

क्या कहती हैं एसपी

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मौके से पुलिस टीमें वापस लौट आई हैं। इतना तय है कि हाल ही के वर्षों में नशे के खिलाफ  इस तरह का सबसे बड़ा सिंगल कैच है। 6 मामले दर्ज किए गए हैं तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है। इस तरह की जानकारी उन्हें मोबाइल नंबर 93172-21001 पर सीधे दी जा सकती है तथा जानकारी को गुप्त रखा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!