स्टेट नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो की टीम ने किया अफीम की खेती का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 23 Apr, 2022 09:15 PM

opium cultivation exposed one arrested

स्टेट नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो कांगड़ा की टीम ने अफीम की खेती का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। मामले एक व्यक्ति के को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने आरोपी के खेत से 324 अफीम (पोस्त) के पौधे बरामद किए है।

चम्बा (शक्ति प्रसाद): स्टेट नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो कांगड़ा की टीम ने अफीम की खेती का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। मामले एक व्यक्ति के को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने आरोपी के खेत से 324 अफीम (पोस्त) के पौधे बरामद किए है। मिली जानकारी अनुसार स्टेट नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो कांगड़ा टीम के एचसी विक्रांत कालिया, एचएचसी मुहम्मद असलम, एचएचसी मनोहर लाल व आरक्षी संजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गांव में दबिश दी ती पुलिस ने वहां पर एक व्यक्ति के खेत में अफीम के 324 पौधे बरामद किए। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी की शिनाख्त त्रिलोक सिंह पुत्र चुन्नू राम निवासी गांव कलसुई डाकघर झांघी जिला चम्बा के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चम्बा में एनडी एंड पीसी 18, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चम्बा विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!