वन विभाग की जमीन पर कर डाली अफीम की खेती, विजिलैंस टीम ने ऐसे किया पर्दाफाश

Edited By Vijay, Updated: 18 May, 2024 06:58 PM

opium cultivation busted on forest department land

स्टेट विजिलैंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने द्रंग के दुर्गम क्षेत्र चौहारघाटी के गढ़गांव समालग में अवैध रूप से उगाए अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। टीम ने मौके से अफीम के 17106 पौधे बरामद किए हैं।

मंडी (रजनीश): स्टेट विजिलैंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने द्रंग के दुर्गम क्षेत्र चौहारघाटी के गढ़गांव समालग में अवैध रूप से उगाए अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। टीम ने मौके से अफीम के 17106 पौधे बरामद किए हैं। जिस जमीन पर अफीम की खेती मिली है वह जमीन वन विभाग की पाई गई है। जानकारी के अनुसार विजिलैंस टीम को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उसने मौके पर दबिश देकर अफीम के पौधे बरामद किए जोकि अलग-अलग 13 खेतों में उगाए हुए पाए गए। इस दौरान मौके पर स्थानीय हलका पटवारी को बुलाया गया, जिसने राजस्व रिकॉर्ड चैक करके बताया कि अफीम की खेती वाली भूमि वन विभाग की है। इसक चलते थाना विजिलैंस मंडी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा अफीम के अवैध रूप बरामद पौधों को नष्ट कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!