गृहणियों को रुलाने लगा प्याज, 60 से 70 रुपए प्रति किलो पहुंची कीमत (Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 22 Sep, 2019 01:38 PM

देश सहित हिमाचल प्रदेश में भी प्याज की कीमत में आई भारी बढ़ौतरी ने उपभोक्ताओं के आंसू निकालने शुरू कर दिए हैं, जिस से गृहणीयों की रसोई से प्याज गायब हो गया है। पिछले कुछ दिनों में प्याज के होलसेल व रिटेल के दाम में अचानक से भारी उछाल देखने को मिला...

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : देश सहित हिमाचल प्रदेश में भी प्याज की कीमत में आई भारी बढ़ौतरी ने उपभोक्ताओं के आंसू निकालने शुरू कर दिए हैं, जिस से गृहणीयों की रसोई से प्याज गायब हो गया है। पिछले कुछ दिनों में प्याज के होलसेल व रिटेल के दाम में अचानक से भारी उछाल देखने को मिला है।
PunjabKesari

इस वृद्धि ने व्यापारियों की तो कमर तोड़ ही दी है लेकिन आम उपभोक्ता ने भी अब प्याज का उपयोग करना धीरे-धीरे बंद कर दिया है। आलम यह है कि सब्जी और सलाद से खाने का स्वाद बढ़ाने वाला प्याज अब काटे जाने पर गृहणियों को रूला रहा है।
PunjabKesari

सुंदरनगर की धनोटू सब्जी मंडी में ही शनिवार को प्याज का थोक मूल्य 60 से 70 रूपए प्रति किलोग्राम रहा। वहीं रिटेल मार्केट में प्याज के दाम 80 से 90 रूपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। इस वृद्धि की मार सीधे तौर पर सब्जी मंडी के सभी व्यापारियों व उपभोक्ताओं पर देखने को मिली।
PunjabKesari

बेमौसमी बारिश ने तोड़ी व्यापारियों की कमर 

सब्जी मंडी के व्यापारियों ने कहा कि प्याज की कीमतों में आई अत्याधिक तेजी के कारण उनके व्यवसाय पर खासा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि जो सब्जी विक्रेता पहले रिटेल के लिए उनसे 4 से 5 बोरी प्याज खरीदता था वह अब मात्र 1 से 2 बोरी तक ही सिमट कर रह गया है। व्यापारियों ने कहा कि प्याज की कीमतों में आए इस उछाल का कारण लगातार हो रही बेमौसमी बारिश है। उन्होंने कहा कि इस वजह से प्याज की नई फसल को नुकसान पहुंचा है, जिस कारण सब्जी मंडियों में प्याज मंहगा पहुंच रहा है।बेशक सरकार प्याज की कीमतों में आए इस उछाल को नियंत्रण में लाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन आने वाले दिनों में प्याज के मूल्य में और वृद्धि होने की आशंका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!