जंगली मशरूम खाने से परिवार के 4 लोग पहुंचे अस्पताल, एक की PGI में मौत

Edited By Vijay, Updated: 21 Aug, 2019 09:31 PM

one death by eating wild mushroom

आनी खंड की मुहान पंचायत में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार हो गए, जिनमें से एक महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है, जबकि परिवार के बाकी सदस्यों की हालत स्थिर है, जिन्हें रामपुर अस्पताल से उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

आनी: आनी खंड की मुहान पंचायत में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार हो गए, जिनमें से एक महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है, जबकि परिवार के बाकी सदस्यों की हालत स्थिर है, जिन्हें रामपुर अस्पताल से उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मृतिका की पहचान मुहान पंचायत के बशावल निवासी कृष्णा देवी (24) पत्नी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है जंगली मशरूम की सब्जी खाने से कृष्णा देवी, उसके ससुर पुणे राम, सास रमीला देवी और देवर पविंद्र कुमार को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई थी, जिन्हें रामपुर अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया था। इसी बीच कृष्णा देवी की घर पर तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसे रामपुर लाया गया था, जहां से उसे शिमला और फिर पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!