कुल्लू के रायसन में हैरोइन सहित एक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jun, 2024 06:18 PM

one arrested with heroin

पुलिस ने रायसन के पास एक व्यक्ति को 1.25 ग्राम हैरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

कुल्लू (शम्भू): पुलिस ने रायसन के पास एक व्यक्ति को 1.25 ग्राम हैरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। जब पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को पूछताछ के लिए रोका, इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से हैरोइन बरामद हुई जोकि तोलने पर 1.25 ग्राम पाई गई। आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी त्रीसड़ी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!