कार के डैशबोर्ड से मिली चिट्टे की खेप, चालक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2020 04:38 PM

one arrested with heroin

अम्ब पुलिस ने कुठेड़ा खैरला में गश्त के दौरान एक कार सवार को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

ऊना (ब्यूरो): अम्ब पुलिस ने कुठेड़ा खैरला में गश्त के दौरान एक कार सवार को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर सायं एसआई अनिल कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान अम्ब-ऊना रोड के तहत कुठेड़ा खैरला में लिंक रोड पर विपरीत दिशा से आ रही एक कार को रोका।

कार चालक ने जैसे ही सामने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया और कार को वापस मोडऩे लगा लेकिन पुलिस टीम ने उसे कार सहित मौके पर दबोच लिया। पुलिस ने इस दौरान कार की तलाशी ली तो गाड़ी के डैशबोर्ड में रखी एक पुड़िया बरामद हुई, जिसमें 1.75 ग्राम चिट्टा रखा हुआ था।

डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार (38) निवासी वार्ड नम्बर 4 अम्ब खास के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल वाहन को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!