कालाअंब में 4.073 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ एक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 22 Apr, 2021 10:44 PM

one arrested with hemp

जिला सिरमौर में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। कुछ ही माह के भीतर सिरमौर पुलिस कई बड़े नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। इसी कड़ी में पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) नाहन ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक व्यक्ति को...

नाहन (ब्यूरो): जिला सिरमौर में पुलिस का नशे के खिलाफ  अभियान जारी है। कुछ ही माह के भीतर सिरमौर पुलिस कई बड़े नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। इसी कड़ी में पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) नाहन ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक व्यक्ति को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हरियाणा निवासी है जो यहां अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था।

एसपी डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि एसआईयू नाहन की टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुनील कुमार निवासी खासौली, तहसील गतौर, जिला सोनीपत हरियाणा भारी मात्रा में गांजे की सप्लाई देने के लिए कालाअंब में पहुंच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए दबिश दी, जिसके बाद पुलिस ने कालाअंब में सुनील कुमार के बैग की तलाशी ली तो 4.073 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!