सिरमौर: शिलाई में 1.093 किलोग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 08 Mar, 2024 10:39 PM

one arrested with hashish

जिला सिरमौर में पुलिस नशा तस्करों पर निरंतर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में अब पुलिस थाना शिलाई के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शिलाई (नाहन) (आशु): जिला सिरमौर में पुलिस नशा तस्करों पर निरंतर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में अब पुलिस थाना शिलाई के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जिला शिमला से ताल्लुक रखता है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर तैनात थी। इसी बीच मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति मंगत राम निवासी गांव कोठी, डाकघर मालत, तहसील कुपवी, जिला शिमला के कब्जे से 1.093 किलोग्राम चरस बरामद की। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस थाना शिलाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 13 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!