पुलिस को देखकर भागा व्यक्ति, 7.64 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 31 Jan, 2021 10:40 PM

one arrested with hashish

भराड़़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव लोहट के पास पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 7.64 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भराड़ी से एक टीम एएसआई अशोक कुमार की अगुवाई में डुमैहर की तरफ गश्त पर गई हुई थी।

भराड़ी (राकेश): भराड़़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव लोहट के पास पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 7.64 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भराड़ी से एक टीम एएसआई अशोक कुमार की अगुवाई में डुमैहर की तरफ गश्त पर गई हुई थी। जब पुलिस की गाड़ी गांव लोहट के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा और अपनी जेब से कोई वस्तु निकाल कर उसने सड़क किनारे फैंक दी।

उक्त व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि को देखकर पुलिस टीम ने उसे थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया और फैंकी हुई वस्तु को बरामद कर उसकी जांच करने पर वह 7.64 ग्राम चरस पाई गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!