पुलिस को नाके पर मिली सफलता, 808 ग्राम चरस के साथ नेपाली दबोचा

Edited By Vijay, Updated: 13 May, 2019 11:07 PM

one arrested with 808 gram hashish

पुलिस ने एक नेपाली को 808 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

कुल्लू: पुलिस ने एक नेपाली को 808 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी चरस लेकर मणिकर्ण की तरफ से आ रहा था। जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर चील मोड़ के पास नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान टीम आने-जाने वाले वाहनों की भी चैकिंग कर रही थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस की नजर एक नेपाली पर पड़ी। उससे पूछताछ करने पर वह पुलिस के सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पुलिस ने जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 808 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान टशी शेरपा (66) पुत्र मिंगमार निवासी बागम लिस्टी सिंधुपाल (नेपाल) के रूप में हुई है, जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!