दक्षिण भारत में ही नहीं अब हिमाचल में भी खेला जाएगा ये प्रसिद्ध खेल

Edited By Vijay, Updated: 24 Jul, 2021 09:41 PM

now this famous game will be played in himachal also

बहुत कम खर्च तथा हर मौसम में हर आयु वर्ग के लोग टैनीकॉयट गेम खेल सकते हैं। बिल्कुल भी खर्चीली खेल न होने के कारण यह पूरे भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। दक्षिण भारत में टैनीकॉयट खेल का बोलबाला है तथा उत्तरी भारत में यह खेल तेजी से बढ़ रहा है।

बिलासपुर (मुकेश): बहुत कम खर्च तथा हर मौसम में हर आयु वर्ग के लोग टैनीकॉयट गेम खेल सकते हैं। बिल्कुल भी खर्चीली खेल न होने के कारण यह पूरे भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। दक्षिण भारत में टैनीकॉयट खेल का बोलबाला है तथा उत्तरी भारत में यह खेल तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिए बाकायदा लैट्स प्ले टैनीकॉयट नारा देकर अभियान पूरे भारत में शुरू किया गया है। यह बात बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय टैनीकॉयट फैडरेशन के महासचिव तेजराज सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि यह खेल अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेल है। हिमाचल में इसका विधिवत रूप से शुभारंभ हो गया है तथा प्रदेश के हर जिले में कार्यकारिणी का गठन होगा। यह खेल जन-जन तक पहुंचे इसके लिए टैनिकॉयट खेल प्रतियोगिता का आयोजन शीघ्र ही राज्य कार्यकारिणी के माध्यम से करवाया जाएगा।
PunjabKesari, Tejraj Singh Image

श्याम लाल कौंडल बने टैनीकॉयट संघ के प्रदेशाध्यक्ष

शनिवार को टैनीकॉयट खेल की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान तेजराज सिंह ने श्याम लाल कौंडल को प्रदेश टैनीकॉयट संघ का अध्यक्ष घोषित किया जबकि विजय कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हमीद खान को महासचिव, जफर खान, प्रदीण कुमार दुबे को उपाध्यक्ष, अशोक राणा, राज कुमार वर्मा व संजू को उपाध्यक्ष, अब्दुल रहमान को कोषाध्यक्ष, बिमला नड्डा, इजाज मोहम्मद व दिनेश ठाकुर संयुक्त सचिव, विक्रांत कौंडल को कार्यालय सचिव जबकि कर्ण चंदेल को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
PunjabKesari, Tennikoit Federation Image

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!