लाणी-बमटा मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 23 May, 2022 11:09 PM

nerva pickup crashes 2 death

उपमंडल चौपाल के लाणी-बमटा मार्ग पर सोमवार प्रात: 10 बजे एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 2 लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

नेरवा (रदर): उपमंडल चौपाल के लाणी-बमटा मार्ग पर सोमवार प्रात: 10 बजे एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 2 लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय पेश आया, जब पिकअप नंबर एच.पी. 63-3453 बमटा से झिकनीपुल की तरफ  जा रही थी। इस दौरान बमटा से करीब 6 किलोमीटर आगे जाने पर यह पिकअप सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी। हादसे में 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गाड़ी का मालिक मामूली रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायलों को नेरवा और चौपाल के अस्पतालों में लेकर गए, परंतु एक नेपाली व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि चालक ने चौपाल अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल को नेरवा अस्पताल में उपचार देने के बाद आई.जी.एम.सी. शिमला रैफ र कर दिया गया है, जबकि मामूली रूप से घायल गाड़ी के मालिक समीर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मृतकों की पहचान मनोज कुमार पुत्र प्रकाश चंद, गांव मौमूई, डाकघर बमटा, तहसील चौपाल और कुलदीप पुत्र भीम सिंह, गांव मौमूई (शकरौली) डाकघर बमटा के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल चंदन का आई.जी.एम.सी. शिमला में उपचार चल रहा है। पुलिस ने चौपाल थाना में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चौपाल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। एस.डी.एम. चौपाल चेत सिंह ने बताया कि प्रशासन की तरफ  से मृतक मनोज के परिजनों को 10 हजार रुपए की फ ौरी राहत प्रदान कर दी गई है और एक अन्य मृतक तथा घायल के परिजनों के आने पर उन्हें भी फ ौरी राहत प्रदान कर दी जाएगी। एस.डी.पी.ओ. चौपाल राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!