नेरचौक में 13 पेटी शराब व 50 पेटी बीयर सहित चालक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 08 May, 2024 05:16 PM

nerchowk liquor recovered driver arrested

बल्ह पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की (13 पेटी) 156 और बीयर की (50 पेटी) 600 बोतल पकड़ने में सफलता हासिल की है। बल्ह पुलिस ने नेरचौक-कलखर सड़क पर कांढी मोड़ के पास नाका लगाया हुआ था और इसी दौरान एक जीप को तलाशी के लिए रोका गया।

नेरचौक (हरीश): बल्ह पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की (13 पेटी) 156 और बीयर की (50 पेटी) 600 बोतल पकड़ने में सफलता हासिल की है। बल्ह पुलिस ने नेरचौक-कलखर सड़क पर कांढी मोड़ के पास नाका लगाया हुआ था और इसी दौरान एक जीप को तलाशी के लिए रोका गया। जब पुलिस ने जीप की तलाशी ली तो उसमें शराब व बीयर बरामद हुई। जब पुलिस ने शराब बारे चालक से कागजात मांगे तो वह इस पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके चलते शराब सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी चालक की पहचान धर्म सिंह गांव धडवाहन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी बल्ह प्रोबेशनरी आई.पी.एस. गौरव जीत सिंह ने बताया कि पुलिस अवैध रूप से कारोबार कर रहे लोगों पर कड़ी नजर बनाए रखे हुए है। पुलिस क्षेत्र में किसी भी अवैध कारोबार को फलने-फूलने नहीं देगी। अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों पर पुलिस भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी। उन्होंने बताया कि जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!