राहत : बैजनाथ कोविड केयर सैंटर में भर्ती 4 कोरोना मरीजों की नैगेटिव आई रिपोर्ट

Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2020 12:17 AM

negative report of 4 corona patients

बैजनाथ के कोविड केयर सैंटर में भर्ती 4 कोरोना संक्रमित लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। इनमें पपरोला के 62 वर्षीय वेद प्रकाश, पंचरुखी पुलिस थाना का मुख्य आरक्षी व इसके अलावा 2 युवक और भी शामिल हैं। सीएमओ कांगड़ा ने इस बात की पुष्टि की है।

पालमपुर (भृगु): बैजनाथ के कोविड केयर सैंटर में भर्ती 4 कोरोना संक्रमित लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। इनमें पपरोला के 62 वर्षीय वेद प्रकाश, पंचरुखी पुलिस थाना का मुख्य आरक्षी व इसके अलावा 2 युवक और भी शामिल हैं। सीएमओ कांगड़ा ने इस बात की पुष्टि की है। उक्त चारों कोरोना मरीजों के पिछले कल सैंपल लिए गए थे, जिनकी अब रिपोर्ट नैगेटिव आई है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरक्षी सहित उक्त 4 लोगों को शुक्रवार को कोविड-19 केयर सैंटर बैजनाथ से घर भेज दिया जाएगा, जहां उन्हें 14 दिन के होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!