NIT हमीरपुर में 5 जुलाई से शुरू होगा NCC एयर विंग का 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप, जुटेंगे सैंकड़ों कैडेट्स

Edited By Vijay, Updated: 30 Jun, 2026 06:44 PM

ncc air wing training camp in nit hamirpur

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर परिसर में इस बार राष्ट्रीय कैडेट कोर की एयर विंग के कैडेट्स का जमावड़ा लगने वाला है। एनआईटी हमीरपुर में एनसीसी एयर विंग का एनुअल ट्रेनिंग कैंप (एटीसी-223) आयोजित किया जा रहा है।

हमीरपुर (राजीव): राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर परिसर में इस बार राष्ट्रीय कैडेट कोर की एयर विंग के कैडेट्स का जमावड़ा लगने वाला है। एनआईटी हमीरपुर में एनसीसी एयर विंग का एनुअल ट्रेनिंग कैंप (एटीसी-223) आयोजित किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर कैडेट्स के लिए सैन्य कौशल और अनुशासन सीखने का एक बेहतरीन अवसर होगा।

5 से 14 जुलाई तक चलेगा कैंप
इस आयोजन के संबंध में कुल्लू स्थित एनसीसी की 1एचपी एयर स्क्वॉड्रन के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुनाल शर्मा ने विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस 10 दिवसीय एनुअल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन 5 जुलाई से 14 जुलाई तक किया जाएगा। इस विशेष कैंप में प्रदेश भर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से सैंकड़ों कैडेट्स भाग लेने के लिए हमीरपुर पहुंचेंगे।

प्रशिक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियां भी
विंग कमांडर कुनाल शर्मा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स का समग्र विकास करना है। 10 दिनों तक चलने वाले इस कैंप में कैडेट्स को एयर विंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां और सैन्य प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कठोर सैन्य प्रशिक्षण के अलावा, कैडेट्स की प्रतिभा को निखारने के लिए कैंप के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं और अन्य कई रोमांचक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन को लेकर कैडेट्स और आयोजकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!