नौणी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ब्रिटेन के विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफैसर नियुक्त

Edited By Vijay, Updated: 10 Mar, 2023 05:46 PM

nauni university scientist appointed visiting professor at uk university

डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के प्लांट पैथोलॉजी विभाग में प्रो. डॉ. अनिल हांडा को यूनाइटिड किंगडम के यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में विजिटिंग प्रोफैसर के पद पर नियुक्त किया गया है।

सोलन (ब्यूरो): डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के प्लांट पैथोलॉजी विभाग में प्रो. डॉ. अनिल हांडा को यूनाइटिड किंगडम के यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में विजिटिंग प्रोफैसर के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. हांडा वर्तमान में यूनाइटिड किंगडम में 3 सप्ताह के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पर गए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वविद्यालय में चल रहे आईसीएआर एनएएचईपी की संस्थागत विकास योजना द्वारा प्रायोजित किया गया है। मेजबान संस्थान में विजिटिंग प्रोफैसरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम की पूरी अवधि के लिए है। उनके साथ विश्वविद्यालय के एक अन्य वैज्ञानिक डॉ. बंटी शायला भी यूनाइटिड किंगडम गई हुईं हैं।

डॉ. हांडा ने इस सप्ताह वारविक विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर वेलस्बॉर्न में एक व्याख्यान दिया, जिसमें वारविक विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज, बायोटैक्नोलॉजी और नैनो टैक्नोलॉजी के संकाय और छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने शिक्षण, अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों के संदर्भ में नौणी विश्वविद्यालय के कार्य के बारे में बताया। उन्होंने विश्वविद्यालय में प्लांट पैथोलॉजी विभाग की गतिविधियों और प्लांट वायरोलॉजी में अपने शोध को भी प्रस्तुत किया। यह व्याख्यान वारविक के सभी परिसरों और यूके के कुछ अन्य विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन दिखाया गया। उनके शोध कार्य की विश्वविद्यालय के छात्रों और फैकल्टी ने सराहना की।

आईडीपी के प्रधान अन्वेषक डॉ. केके रैना ने बताया कि नौणी विश्वविद्यालय के 24 वैज्ञानिक वर्तमान में 15 दिनों से लेकर 3 महीने तक के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए यूनाइटिड किंगडम, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, थाईलैंड और इजराइल जैसे देश गए हैं। आने वाले हफ्तों में 3 और वैज्ञानिक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने डॉ. हांडा को उनकी उपलब्धि और विश्वविद्यालय के कार्य को एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित संस्थान में बढ़ावा देने के लिए बधाई दी। यूनिवर्सिटी फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों ने भी डॉ. हांडा को बधाई दी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!