10 को मंडी और 13 को सोलन में गरजेंगे पीएम मोदी(Video)

Edited By kirti, Updated: 04 May, 2019 04:31 PM

आगामी 10 मई को मंडी और 13 मई को सोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैलियां करने जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री...

शिमला(योगराज): आगामी 10 मई को मंडी और 13 मई को सोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैलियां करने जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को मंडी और 13 मई को सोलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जबकि दो अन्य लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर और कांगड़ा में भी रैलियां करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से समय मांगा गया है।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 मई को हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैलियां करेंगे।अमित शाह 12 मई को 10 बजे चम्बा , कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में,11.30 बजे बिलासपुर ,हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में और1.30 दोपहर नाहन ,शिमला संसदीय क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी तरह भाजपा के अन्य स्टार प्रचारकों का भी हिमाचल प्रदेश में दौरे शुरू होने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!