दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले नरेंद्र बरागटा, बोले-हिमाचल को मिला बहुत बड़ा सम्मान

Edited By Vijay, Updated: 21 Jan, 2020 04:41 PM

narender bragta met from jp nadda in delhi

हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी और देश के सबसे...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी और देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल में इस छोटे से प्रदेश को पार्टी की तरफ से दिया गया ये बहुत बड़ा सम्मान है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस निर्णय से बहुत खुश है तथा सम्पूर्ण प्रदेश में जश्न का माहौल है। उन्होंने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक आसीन होना जेपी नड्डा के त्याग, समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के कुशल मार्गदर्शन में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!