छठे नवरात्र पर मां नयनादेवी के दरबार 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

Edited By Vijay, Updated: 15 Apr, 2024 12:00 AM

nainadevi temple

हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में रविवार के दिन छठे नवरात्र पर 60,000 से अधिक श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नयनादेवी (मुकेश): हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में रविवार के दिन छठे नवरात्र पर 60,000 से अधिक श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य संसदीय सचिव  रामकुमार चौधरी  ने भी श्री नयना देवी का आशीर्वाद लिया। रामकुमार चौधरी ने कहा कि वह माता जी के दरबार में आशीर्वाद लेने आए हैं कि कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हो और कांग्रेस की सरकार प्रदेश में अपना कार्यकाल पूरा करे। हालांकि पिछले 2 दिनों से माता जी के दरबार में ठंडी तेज हवाएं चल रही हैं, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि मंदिर न्यास और प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। 

5वें नवरात्र पर 16.5 लाख का चढ़ावा चढ़ा
विपिन ठाकुर ने बताया कि मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप मेंं 5वें नवरात्र पर 16,51,960 नकद, 3 ग्राम 200 मिलीग्राम सोना, 1 किलो 956 ग्राम चांदी, विदेशी मुद्रा के रूप में ऑस्ट्रेलिया के 55 डॉलर, यूरो 5, यूएसए 1 डॉलर व मलेशिया के 100 आरएम  प्राप्त हुए। बता दें कि रात 12 से लेकर 2 बजे तक माताजी का दरबार बंद होता है, बाकी पूरा दिन मां का दरबार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुला है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा लोगों को लाइनों में मंदिर भेजा जा रहा है। बता दें कि रविवार को बारिश के चलते भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकार रहा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!