शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में 3 दिवसीय होला मोहल्ला मेला शुरू, आस्था का उमड़ा सैलाब

Edited By Vijay, Updated: 23 Mar, 2024 06:19 PM

nainadevi temple

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में 3 दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शनिवार को शुभारंभ हो गया। श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला मेला के दौरान पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले अधिकांश श्रद्धालु माता श्री नयनादेवी के दरबार में भी...

नयनादेवी (मुकेश): विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में 3 दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शनिवार को शुभारंभ हो गया। श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला मेला के दौरान पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले अधिकांश श्रद्धालु माता श्री नयनादेवी के दरबार में भी आते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आज पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से काफी संख्या में श्रद्धालु माता जी के दरबार में माथा टेकने आए। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि होला मोहल्ला मेला के दौरान प्रशासन ने सभी प्रबंधों को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया है। 

मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर की व्यवस्था की है। इसके अलावा मंदिर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। डीएसपी विक्रांत ने बताया कि श्री नयनादेवी होला मोहल्ला मेला के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार किया गया है ताकि ट्रैफिक जाम न लगे और श्रद्धालु आसानी से माता जी के दर्शन कर सकें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!