नयना देवी में श्रद्धालु ने गुप्त दान कर मां के दरबार में चढ़ाया सोने का छत्र(video)

Edited By kirti, Updated: 09 Nov, 2019 12:12 PM

देवभूमि हिमाचल के शक्ति पीठों पर भी श्रद्धालुओं द्वारा समय-समय पर नकदी के साथ-साथ सोना-चांदी भी दिल खोलकर अर्पित किया जाता है। विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नयना देवी जी में एक श्रद्धालु द्वारा 1 किलो 10 ग्राम के 2 सोने के छत्र गुप्त दान के रूप में...

बिलासपुर(मुकेश) :देवभूमि हिमाचल के शक्ति पीठों पर भी श्रद्धालुओं द्वारा समय-समय पर नकदी के साथ-साथ सोना-चांदी भी दिल खोलकर अर्पित किया जाता है। विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नयना देवी जी में एक श्रद्धालु द्वारा 1 किलो 10 ग्राम के 2 सोने के छत्र गुप्त दान के रूप में मां के चरणों में अर्पित किए गए, जिनकी बाजार कीमत लगभग 40 लाख रुपए है। श्रद्धालु द्वारा 2 छत्र सोने के चढ़ाए गए हैं, जिन्हें माता जी की पिंडियों के ऊपर स्थापित किया गया है। हालांकि पहले माता जी की पिंडियों के ऊपर चांदी के छत्र थे, जिन्हें हटाकर अब वहां पर सोने के छत्र स्थापित किए गए हैं।

इसके अलावा मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालु को इन छत्रों के रसीद भी दी गई है जबकि मंदिर अधिकारी हुसन चंद चौधरी ने बताया कि मंदिर न्यास श्री नयना देवी में समय-समय पर श्रद्धालुओं द्वारा सोना-चांदी माता के चरणों में अर्पित किया जाता है और एक श्रद्धालु द्वारा गुप्त दान के रूप में 1 किलो 10 ग्राम सोने के 2 छत्र चढ़ाए गए हैं, जिन्हें विधिवत रूप से माता जी की पिंडियों के ऊपर स्थापित किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि माता जी के काॢतक मास में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए आएं और माता जी के दर्शन का लाभ उठाएं। इस मौके पर उनके साथ मंदिर न्यास अधीक्षक रामकृष्ण शर्मा, लंगर इंचार्ज अनिल शर्मा, जीत राम व पुनीत भी मौजूद थे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!