Sirmour: नाहन में संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 09 May, 2025 06:16 PM

nahan suspicious condition person death

जिला मुख्यालय नाहन में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। हालांकि व्यक्ति पिछले करीब 2 वर्षों से बीमार चल रहा था, लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आ सकेगा।

नाहन (आशु): जिला मुख्यालय नाहन में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। हालांकि व्यक्ति पिछले करीब 2 वर्षों से बीमार चल रहा था, लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आ सकेगा। मृतक की पहचान सूरज पुत्र रमेश कुमार निवासी नाहन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सूरज नाम का यह व्यक्ति सुबह के समय दोबारा सो गया था।

घरवालों ने उसे 11 बजे के करीब नाश्ते के लिए उठाया तो उसका शरीर ठंड पड़ चुका था, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत मैडीकल कालेज नाहन लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!