kolkata doctor Justice: डॉ YS परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर हड़ताल, बिना इलाज लौटे मरीज

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Aug, 2024 01:04 PM

nahan doctors strike

कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी व हैवानियत की घटना के बाद आज एक बार फिर नाहन के डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सक हड़ताल पर रहे हैं।

नाहन (दिलीप): कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी व हैवानियत की घटना के बाद आज एक बार फिर नाहन के डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सक हड़ताल पर रहे हैं। आपातकालीन सेवाओं को छोड़ सभी सेवाएं यहां पूरी तरह से ठप्प रहेंगी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते आज यहां अस्पताल ओपीडी पहुंचे भारी संख्या में मरीजों को डॉक्टर के लिए घण्टों इंतजार करना पड़ा। लेकिन हड़ताल का पता चलने के बाद यहां पहुंचे सैंकड़ों मरीज बिना इलाज ही बैरंग घर को लौट गए। महिला डॉक्टर के साथ कोलकाता में हुए बलात्कार और फिर डॉक्टर की हत्या के मामले को लेकर आज सभी चिकित्सक अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए और रोष प्रदर्शन किया। 

 मीडिया से रूबरू हुए डॉ मेहर चंद व फैकल्टी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कोलकाता में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी बेहद शर्मसार कर देने वाली है । उन्होंने बताया कि कोलकाता मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ पहले बलात्कार और फिर उसकी हत्या को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश भर में सभी डॉक्टर एसोसिएशन अपनी महिला डॉक्टर साथी को न्याय दिलाने के लिए हड़ताल पर हैं। रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को छोड़ सभी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ा जाए और महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाया जाए।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!