Sirmour: कांग्रेस सरकार अपने 3 साल के कार्यों का ब्यौरा जनता को दे : बिंदल

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Nov, 2025 05:13 PM

nahan congress government 3 years work details

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि हिमाचल का जनमानस वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से त्रस्त है। समाज का हर वर्ग मान चुका है कि इन 3 सालों में प्रदेश बहुत पीछे चला गया है।

नाहन (आशु): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि हिमाचल का जनमानस वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से त्रस्त है। समाज का हर वर्ग मान चुका है कि इन 3 सालों में प्रदेश बहुत पीछे चला गया है। कांग्रेस सरकार को अपने 3 साल के कार्यों का ब्यौरा प्रदेश की जनता के सामने रखना चाहिए। राजीव बिंदल रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत माता कटासन मंडल की सैनवाला मुबारिकपुर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली से आमजन का व्यक्तिगत अहित होने के साथ ही समाज का सामूहिक अहित भी हुआ है। प्रदेश में सब ओर विकास बंद है और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 3 साल झूठ बोलकर बिता दिए हैं और केवल भाजपा को गाली देने में लगा दिए। बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के समक्ष कई सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बताए कि हिमाचल में 2 हजार स्कूल कॉलेज और अन्य संस्थान क्यों बंद कर दिए? सरकार ने डेढ़ लाख स्वीकृत पदों को क्यों समाप्त कर दिया? डेढ़ लाख सरकारी पदों को समाप्त करके बेरोजगार युवाओं के साथ क्यों धोखा किया? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी के हिसाब से पहली कैबिनेट में एक लाख और 5 साल में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलनी थीं। आज भी बेरोजगार युवा नौकरी का इंतजार कर रहा है, जबकि सरकार कहीं वन मित्र, कहीं पशु मित्र, रोगी मित्र लगाकर पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक कर रही है। कांग्रेस ने प्रदेश की 28 लाख बहनों को 1500 रुपए देने की गारंटी दी थी।

आज प्रदेश की बहनों का कर्जा सरकार और कांग्रेस पर चढ़ गया है। बहनें सरकार से पैसे मिलने के इंतजार में हैं और सरकार झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का कार्य कर रही है। बिंदल ने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता शानदार ढंग से संगठन और समाज का कार्य करते हुए समाज में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मलकीत चौधरी व अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार सांझा किए। इस अवसर पर भाजपा कटासन मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!