Sirmour: बाइक सवार 2 युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Nov, 2026 10:56 PM

nahan chitta seized

सिरमौर पुलिस की डिटैक्शन सैल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है।

नाहन (आशु): सिरमौर पुलिस की डिटैक्शन सैल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम सनौरा चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार देविंद्र और प्रदीप छेत्री चिट्टा लेकर सोलन से सनौरा की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त बाइक को रोक लिया।

पुलिस ने बाइक चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ कर उनके नाम-पते की जानकारी ली। बाइक चालक ने अपनी पहचान देविंद्र पुत्र कर्ण बहादुर, निवासी गांव सरस्वती नगर, डाकघर हाटकोटी, तहसील जुब्बल, जिला शिमला, मूल निवासी नेपाल के रूप में बताई। वहीं, पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप छेत्री पुत्र पप्पू छेत्री, निवासी नेरवा बाजार, तहसील नेरवा, जिला शिमला, मूल निवासी नेपाल बताया।

पुलिस टीम ने नियमानुसार तलाशी ली तो दोनों के कब्जे से 2.30 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!