किसानों से धान खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320 रुपए निर्धारित, 4 जिलों की 11 मंडियों मेें होगी खरीद

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Aug, 2024 04:27 PM

msp fixed for purchasing paddy from farmers

हिमाचल के किसानों से धान खरीद को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है।

शिमला (राजेश): हिमाचल के किसानों से धान खरीद को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। सरकार किसानों से 2320 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी। यह खरीद प्रदेश के 4 जिलों कांगडा, ऊना, सोलन, सिरमौर की 11 मंडियों में होगी। इनमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मिलवा, नगरोटा बगवां, धौलाकुआं, पांवटा साहिब, मार्कीट यार्ड नालागढ़, बद्दी इंडस्ट्री शैड मलपुर, टाहलीवाल, रामपुर, मार्कीट यार्ड टकारला शामिल हैं।

इन मंडियों में 10 अक्तूबर से लेकर 31 दिसम्बर तक खरीद होगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार धान खरीद को लेकर पंजीकरण के लिए सरकार का पोर्टल 10 सितम्बर से खोल दिया जाएगा। धान की खरीद का भुगतान 48 घण्टों के भीतर किसानों के खातों में ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!