विकास करवाने में नाकाम रहे सांसद : आश्रय शर्मा

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 02 Nov, 2020 11:12 PM

mps failed to get development done ashray sharma

सदर कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आश्रय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मंडी (रजनीश) : सदर कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आश्रय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव चेत राम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में और सदर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती पर ज्यादा ध्यान केंद्रीत करने पर चर्चा की गई। अाश्रय शर्मा ने कहा कि पिछले 3 वर्षों से मंडी सदर में कोई भी विकास कार्य न हुआ हैं। मंडी लोकसभा क्षेत्र में आज तक जितने भी विकास कार्य हुए वो पंडित सुखराम व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि सांसद रामस्वरूप शर्मा भी सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाने में नाकाम रहे। जयराम ठाकुर जिला के मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी विकास कार्य ठप है। शीघ्र ही सदर में कार्यकारिणी व कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक में अश्वनी कुमार और संजय कुमार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शमिल हुए। बैठक में बीडीसी सदस्य कुमारी दिशा देवी को सदर महिला अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में प्रताप राणा, धमेंद्र धामी, वाई.पी. कपूर, राजकुमारी, आशा वर्मा, प्रियंका, रमेश कुमार, राजीव कुमार, चमन लाल, इंटक युवा अध्यक्ष, दिवान चंद, हुकम चंद, टेक सिंह, अश्वनी जम्वाल, बलबीर ठाकुर, विनय ठाकुर व राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!