सांसद अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, बोले- भारतीय सेना का बार-बार अपमान करना कांग्रेस की बन चुकी है आदत

Edited By Vijay, Updated: 20 Nov, 2026 09:30 PM

mp anurag thakur target on congress

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस नेता जगत सिंह नेगी के भारतीय सेना को लेकर दिए गए दुर्भाग्यपूर्ण बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय सेना का बार-बार अपमान करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है और जगत सिंह नेगी को अपने इस बयान...

हमीरपुर (राजीव): सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस नेता जगत सिंह नेगी के भारतीय सेना को लेकर दिए गए दुर्भाग्यपूर्ण बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय सेना का बार-बार अपमान करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है और जगत सिंह नेगी को अपने इस बयान के लिए सेना व देश से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़े नजर आते हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता अपने हाईकमान को खुश करने के लिए सेना का मनोबल तोड़ने का अवसर तलाशते रहते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी का बयान भी इसी प्रवृत्ति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी राफेल और ऑप्रेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर भारतीय सेना पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर अपनी राजनीति चमकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस बयान के लिए मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ-साथ हिमाचल कांग्रेस और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी देश व सेना से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने इस घटना पर माफी नहीं मांगी, तो हिमाचल की जनता ऐसा आंदोलन शुरू करेगी कि कांग्रेस सेना का अपमान करना भूल जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!