Sirmaur: भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

Edited By Vijay, Updated: 01 Oct, 2024 02:43 PM

mla sukhram chaudhary

पांवटा साहिब के भाजपा विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने गिरिपार क्षेत्र के राजपुर में भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द सांझा किया।

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब के भाजपा विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने गिरिपार क्षेत्र के राजपुर में भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द सांझा किया। बता दें कि बीते दिनों भारी बारिश से अंबोया पंचायत में अम्बोया खड्ड और हटवाल खड्ड में 5 घराट मलबे में दब गए, जिससे एक व्यक्ति की घराट के अंदर मलबे में दबने से मौत हो गई थी, जबकि राजपुर पंचायत के दाना गांव में बादल फटने से भारी नुक्सान हुआ था और अब भी खतरा बना हुआ है। पूरे क्षेत्र में सड़कें, पीने का पानी, बिजली की सप्लाई सब कुछ बन्द हो गया है, जिससे लोगो को बहुत परेशानी हो रही है।

सुखराम चौधरी ने मौके पर लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और प्रशासन से भी बात की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कें बहाल करने तथा जल शक्ति विभाग को पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के आदेश दिए। वहीं मलबे में दबने से काल का ग्रास बने व्यक्ति के परिजनों को भी ढांढस बंधाया और सरकार से हरसंभव मदद दिलवाने की बात कही। इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर भी मौजूद थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!